उफनाई गंगा नदी का जलस्तर शनिवार को 13 सेंटीमीटर घटकर एक सप्ताह बाद खतरे के निशान 113 मीटर से नीचे आ गया है। जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंचने पर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन उनकी दुश्वारियां अभी कम नहीं हुई हैं। कई मोहल्लों में बाढ़ की पानी तो कम हो गया है, परंतु जलभराव से कीचड़ व गंदगी फैली है। वहीं, कई मोहल्लों में अभी बाढ़ की पानी भरा है, यहां के लोग नावों से आवागमन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से आवागमन के लिए 57 नाव लगाई गई है। वहीं, सांसद, विधायक व सदर विधायक ने शनिवार को भातू फार्म के सौ परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की।