फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा खतरे के निशान से 53 सेंमी दूर, 10 मोहल्लों में घुसा पानी, प्रशासन ने बांटी राहत सामग्री किट

शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Aug 2025 10:59 PM IST

गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को शाम छह बजे 112.470 मीटर पर जलस्तर पहुंच गया जो खतरे के निशान 113 मीटर से सिर्फ 53 सेंटीमीटर दूर है। ऐसे में तटीय क्षेत्र के 10 मोहल्लों में नदी का पानी घुस गया है। इससे करीब 300 घर पानी से घिर गए हैं। तकरीबन 3000 की आबादी बाढ़ की समस्या से प्रभावित है। जलभराव और बिजली कटने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें