गणेश महोत्सव पर लोग गजानन की भक्ति में डूब गए। बुधवार को नगर के 32 स्थानों पर सजे पंडालों में गजानन की छोटी-बड़ी प्रतिमाएं स्थापित की गई। विधिविधान से आराधना व आरती के बाद गणपति बप्पा के जयकारों के साथ गणेश महोत्सव शुरू हो गया। घरों में भी लोगों ने गजानन की प्रतिमाएं स्थापित कर आराधना शुरू की। रात में जगह-जगह भजन-कीर्तन के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।