भारत सरकार निर्वाचन आयोग व यूपी सरकार के द्वारा चलाई जा रही मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बुधवार को छावनी विधानसभा के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने कार्यलाय में बैठक की। इस दौरान उन्होंने सरकारी बीएलओ व पार्टी के सहयोगी बीएलओ टू आम जनमानस के साथ अहम बैठक कर पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया नें जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि इस भारत में निवास कर रहे सभी हमारे भारतीय जनों के वोट पड़ने चाहिए। चाहे वह हिंदु हों या मुसलमान या सिख इशाई या आदि कोई भी जो भारतीय नागरिक हैं उसका वोट पड़ना चाहिए। पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया नें सरकारी बीएलओ को चेतावनी देते हुए कहा कि एक भी वोट अगर फर्जी पड़ा जैसे बांग्लादेशी, रोहिंग्या का वोट भारत में निकला तब बीएलओ जिम्मेदार होंगे।