फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में युवा कार्यकारिणी का गठन

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की युवा कार्यकारिणी का गठन और शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को बर्रा बाईपास स्थित गेस्ट हाउस में हुआ। इसमें व्यापारियों के स्वास्थ्य और दुर्घटना सहायता बीमा की मांग उठाई गई। कहा गया कि व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा क्यों नहीं है, क्या वे केवल टैक्स देने के लिए ही है। इस पर मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया। वहीं, महानगर युवा अध्यक्ष पद पर नया पदाधिकारी घोषित किए जाने से व्यापार मंडल में विवाद बढ़ गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि जीएसटी विभाग के कारण उद्यमी पलायन कर रहे हैं। आयकर विभाग की नई धारा 247 स्वतंत्रता पर हमला जैसा है। इससे विभाग की तानाशाही बढ़ेगी। इस दौरान उन्होंने महानगर अध्यक्ष शैल शुक्ला की संस्तुति पर पूर्व की महानगर युवा कमेटी को भंग कर संदीप सचान को महानगर का युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें