भीतरगांव क्षेत्र में खुरपका रोग का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। खदरी गांव में आज एक और दुधारू मवेशी की इस संक्रामक बीमारी से मौत हो गई। हालत यह है कि किसान अपनी आंखों के सामने अपने पशुओं को दम तोड़ते देख रहे हैं, लेकिन उचित उपचार और टीकाकरण के अभाव में वे खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं।