लोहिया फैक्टरी की धागा यूनिट में सोमवार को दोपहर आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर और कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर भागे। आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हो सका है। हालांकि, कई लाख के नुकसान की बात बताई जा रही है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।