फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के ऑपरेशन थिएटर में एसी में स्पार्किंग से लगी आग

कल्याणपुर के बारासिरोही सीएचसी के ऑपरेशन थिएटर में मंगलवार सुबह एसी में स्पार्किंग से आग लग गई। चारों तरफ धुंआ देखकर मरीज और तीमारदार जान बचाकर भागे। सीएचसी में सुबह आठ बजे ऑपरेशन थियेटर के पास अचानक धुआं निकलने लगा। सीएचसी कर्मचारियों और गार्ड ने आनन फानन भाग रहे मरीजों और तीमारदारों को बाहर किया। सीएससी अधीक्षक डॉ राजेश सिंह ने बताया कि एसी की मोटर में फाॅल्ट होने की वजह से आग लगी है। आसानी से काबू पा लिया गया। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें