फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की लापरवाही से परेशान ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला, लकड़बग्घों की खोह को आग लगाकर फूंका

Shikha Pandey Updated Wed, 20 May 2026 11:30 PM IST

घाटमपुर विधायक सरोज कुरील के पैतृक गांव ढुकुवापुर में दो आदमखोर लकड़बग्घे और तीन शावकों का कुनबा रात में गांव की गलियों में बेधड़क घूमते हैं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। एक सप्ताह बीत जाने के बाद वनकर्मी मौके पर तो पहुंचते हैं लेकिन गूगल फोटो खींचकर अपने अधिकारी को डालकर वह वापस चले जाते हैं। इससे परेशान ग्रामीण खुद मोर्चा खोल लिया है। उन्होंने लकङबग्घों की जो संभावित खोह थी उसके बाहर खरपतवार डालकर आग लगा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में कई खोह बनी है। किसमें कौन सा जंगली जानवर बैठा है यह जानकारी नहीं है। फिलहाल कुड़नी, चतुरीखेड़ा और ढुकुवापुर गांवों में पिछले एक हफ्ते से इन लकड़बग्घों के कारण दहशत का माहौल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें