सरसौल ब्लॉक की सवायजपुर समिति में सोमवार को यूरिया खाद वितरण होना था जिसके लिए सुबह से ही सैकड़ों किसान लाइन लगाकर बैठे रहे। दोपहर बारह बजे तक किसान इंतजार करते रहे लेकिन सचिव के न पहुंचने से वितरण शुरू ही नहीं हो सका। किसानों को इस संबंध में कोई सूचना भी नहीं दी गई जिससे नाराजगी और बढ़ गई। को- ऑपरेटिव रवि वर्मा ने बताया कि सवायजपुर गांव में एक किशोरी की हत्या की घटना के चलते पुलिस बल मौके पर व्यस्त था। इसी कारण समिति को सुरक्षा उपलब्ध नहीं हो सकी बिना पुलिस बल के अत्यधिक भीड़ में खाद वितरण कराना संभव नहीं था इसलिए वितरण अगले दिन के लिए टाल दिया गया।