हाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उमरना गांव के रहने वाले ऋषभ यादव पुत्र विश्राम यादव (21) सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा किनारे से लापता हो गया था परिजनों की सूचना पर गंगा घाट किनारे पहुंची पुलिस को युवक के कपड़े तथा एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें लिखा था कि वह अपनी मर्जी से गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या करने जा रहा है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवक की तलाश के लिए सोमवार तथा फिर मंगलवार को भी पूरे दिन गोताखोरों की मदद से डोमनपुर गंगा घाट तक सर्च अभियान चलाया गया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान रोक पड़ा है बुधवार की सुबह फिर से खोजबीन की जाएगी। 36 घंटे बीतने के बाद भी बेटे के न मिलने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।