फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाथरूम में गिर जाने से रोगी की रीढ़ में आई थी चोट, मेडिकल कॉलेज में स्टेम सेल थैरेपी से हुआ इलाज

शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Dec 2024 07:56 PM IST

राजस्थान के जोधपुर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर राकेश शर्मा (41) की जिंदगी में स्टेम सेल थैरेपी ने खुशियां ला दी हैं। उनका सुन्न हाथ हरकत करने लगा है। वह चम्मच से खाना खाने लगे हैं। मंगलवार को हैलट में उन्हें स्टेम सेल थैरेपी की दूसरी खुराक दी गई। रोगी राकेश शर्मा ने बताया कि चार जनवरी 2021 काे वह बाथरूम में गिर गए थे। गर्दन में चोट लगी थी। इससे स्पाइनल कॉर्ड के सी-3 और सी-4 हिस्से में फ्रैक्चर हो गया था। इससे दाहिना हाथ, शरीर का हिस्सा कमर तक प्रभावित हुआ था। शरीर में अकड़न आ गई। कई अस्पतालों में दिखाया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। अगस्त में हैलट के स्टेम सेल थैरेपी के विशेषज्ञ डॉ. बीएस राजपूत को दिखाया। जांच के बाद उन्होंने स्टेम सेल की पहली डोज दी। इससे बड़ा फायदा हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें