फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन से कब्जा ढहाया गया, नौबस्ता पश्चिमी मोहल्ले में चलाया गया अभियान

तहसील प्रशासन ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को पालिका ईओ की मौजूदगी में नौबस्ता पश्चिमी मोहल्ले में सरकारी भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर पक्के निर्माण को जेसीबी से ढहाकर कब्जा खाली कराया गया। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। नौबस्ता पश्चिमी मोहल्ले में मंडी के पीछे गाटा संख्या-77 की जमीन तहसील के अभिलेखों में बंजर के रूप में दर्ज है। यहां के 0.1950 हेक्टेयर भूमि पर कस्बे के सलमान व जीशान ने अवैध कब्जा कर प्लाटिंग कर पक्का निर्माण कर लिया था। पालिका ईओ डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंची पालिका कर्मचारियों की टीम ने जेसीबी से अवैध पक्के निर्माण को ढहा दिया। ईओ ने बताया कि पक्का निर्माण ध्वस्त कर सरकारी भूमि खाली कराई गई है। साथ ही कब्जा करने वालों को आगे से ऐसा न करने की चेतावनी दी गई है। वहीं, एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे व अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सरकारी जमीनों से कब्जा खाली कराने का यह अभियान लगातार चलता रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें