कानपुर में मेस्टन रोड स्थित बिसातखाना बाजार में बुधवार शाम हुए विस्फोट की जांच का दायरा अब बढ़ गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआईए की एक टीम ने गुरुवार को घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच शुरू कर दी। टीम ने विस्फोट वाली जगह बिसातीखाने की गलियों का गहन निरीक्षण किया। टीम ने विस्फोट के बाद फैले साक्ष्य और विस्फोटक पदार्थ के सैंपल एकत्र किए हैं।