फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी का कटान रोकने की कवायद शुरू, जल्द कराया जाएगा जियो ट्यूब डालने का कार्य

शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Jun 2025 09:51 PM IST

गंगा कटरी के मिश्रा कालोनी, गोताखोर और कर्बला मुहल्ले में गंगा नदी का जलस्तर पर कटान रोकने की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को तहसीलदार अर्सला नाज ने तीनों मुहल्लों का निरीक्षण किया। गंगा कटान रोकने के बाबत सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने कटान प्रभावित क्षेत्रों में जियो ट्यूब डालने की मांग की है। जल्द जियो ट्यूब डालने का कार्य कराया जाएगा। मिश्रा कालोनी, गोताखोर और कर्बला मुहल्ले निरीक्षण करने पहुंची तहसीलदार को लोगों ने कटान और बाढ़ से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। साथ ही इनसे बचाव कराने की मांग की। तहसीलदार ने बताया कि सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी को पहले ही स्थानीय स्तर पर बाढ़ और कटान से बचाव के लिए पत्र जारी हो चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें