फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन में गोबर के लगे घूर, मवेशियों को बांध बना दिया पशुबाड़ा

भीतरगांव विकास खंड की ग्राम पंचायत हस्कर में बने पंचायत भवन परिसर में लंबे समय से गोबर के घूर लगे हैं। इस ढेर से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण पंचायत भवन आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि आसपास बैठना तो दूर वहां कुछ देर खड़ा रहना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदारों ने अब तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। पंचायत भवन के ठीक सामने गंदगी और बदबू फैली होने से सरकारी कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। परिसर में मवेशी बांधकर पशुबाड़ा जैसा हाल बना दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें