मस्वानपुर स्थित पक्का तालाब का सुंदरीकरण नगर निगम ने 2 वर्ष पूर्व कराया था। लेकिन साफ सफाई व देखरेख के अभाव के कारण फिर से गंदगी का शिकार हो गया है। लोगों ने अपने घरों से निकली पूजन सामग्री को तालाब में प्रवाहित कर दी। जिस कारण तालाब का पानी फिर से गन्दा हो गया। साफ सफाई न होने के कारण तालाब स्थित परिसर में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है।