बिठूर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर स्थित शिवमंदिर से शुक्रवार दोपहर दानपात्र, छत्र और नागराज चोरी हो गए थे। रविवार सुबह चौबेपुर थाना क्षेत्र के मालौ गांव के नाना बगीचे में ताला टूटा हुआ खाली दानपात्र मिला।बिठूर पुलिस ने दानपात्र को कब्जे ले लिया।थानाप्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया सीसीटीवी में कैद युवक मालौ गांव के एक पूर्व प्रधान का बेटा बताया गया जो 2 दिनों से घर से फरार है।पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी हुई है।