ट्रांसपोर्ट नगर ऑक्सफोर्ड स्कूल के सामने सीवर का गंदा पानी भरा होने के कारण बच्चों को निकालने में दिक्कत हो रही है। स्कूल की छुट्टी के समय बच्चे गिर जाते हैं। पिछले 25 दिनों से सीवर समस्या बनी हुई है। लगभग 1200 बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं और सभी इसी रोड से आते-जाते हैं। प्रबंधक सुरेंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि कई जगह शिकायत की गई पर अभी समस्या का हल नहीं निकला।