फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, किया दान-पुण्य

मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान कर घाट पर पूजन-पाठ के बाद दान-पुण्य किया। इस दौरान हर-हर गंगे व हर-हर महादेव के उद्घोष से माहौल गूंजता रहा। वहीं, जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। उधर, कटान की वजह से सीताराम कॉलोनी स्थित नमामि गंगे और आनंद घाट पर ही स्नान की व्यवस्था रही। बाकी घाटों पर प्रतिबंध रहा। सीताराम कॉलोनी स्थित नमामि गंगे और आनंद घाट पर भोर होते ही स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर विधिविधान से पूजा अर्चना कर जरूरतमंदों व पुरोहितों को दान-पुण्य किया। भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी। लोगों ने चावल, दाल, घी, चीनी, शंकरकंद, आलू, मूली आदि का मिश्रण कर मंदिर के पुजारियों को दान स्वरूप उन्हें भेंट किया। मंदिरों के बाहर मौजूद चाय व बिस्किट आदि का वितरण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें