केसीएएस सीपीई स्टडी सर्किल ऑफ सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई की ओर से शनिवार को आर्यनगर स्थित क्लब में जीएसटी पर गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने बताया कि निर्यातक और रियल इस्टेट कारोबारी की आईटीसी पर विभाग की नजर है। मुख्य वक्ता, सीए जतिन हरजाई ने बताया कि पान मसाला और तंबाकू के बाद निर्यातकों की ओर से क्लेम किए जाने वाले रिफंड एवं रियल एस्टेट पर विभाग का ध्यान केंद्रित हो गया है। विभाग को अंदेशा है कि कुछ निर्यातक और व्यापारी नकली इनवाइस के आधार पर आईटीसी क्लेम करते हैं। ऐसे में विभाग को रिफंड रद्द करने या नोटिस जारी करके ब्याज, रिफंड की रकम को पेनाल्टी के साथ वापस लेने का अधिकार है। रियल इस्टेट के मामलों में विभाग स्थानीय अथॉरिटी जैसे केडीए, एफएए/एफएसआई की डिटेल मांग कर 18 प्रतिशत जीएसटी की डिमांड कर रहा है। गोष्ठी में सीए अभिलाष वाजपेयी, शिवम सिंह, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, संजय अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, अभिषेक घई, पंकज पाठक, शिशिर शुक्ला आदि मौजूद रहे।