रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी और समय-समय पर होने वाली किल्लत ने ग्रामीण इलाकों के लोगों को एक बार फिर पुराने विकल्पों की ओर लौटने पर मजबूर कर दिया है। कानपुर देहात के भीतरगांव क्षेत्र में इन दिनों लोहे के डिब्बों से जुगाड़ कर बनाई गई अंगीठियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। कम लागत और कम ईंधन में बेहतर खाना पकाने की सुविधा के कारण यह अंगीठियां ग्रामीण परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो रही हैं।