फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत से परिवार में कोहराम

नरवल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। करबिगवा गांव से लौट रहे बाइक सवार युवक की एक पुलिया से टकराकर मौत हो गई। हरचंद खेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय राजकुमार पुत्र दुल्ला अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ने करबिगवा गए थे। रात में घर लौटते समय रास्ते में पुलिया पर बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नरवल पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार राजकुमार खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नरवल थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें