उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक कानपुर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने चकेरी स्थित कांशीराम हॉस्पिटल में और जवाहर नगर स्थित अंध विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इससे पहले वो अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य पंडित श्री शिवाकांत जी महाराज के पूज्य पिता राजाराम त्रिवेदी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। डिप्टी सीएम ने कान्हा श्याम रेजिडेंसी अपार्टमेंट, इंद्रा नगर कल्याणपुर में पूज्य महाराज श्री के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।