एक ओर जहां गली क्रिकेट का शोर गूंजा तो वहीं, दूसरी ओर हेल्दी फूड डिलाइट ने छात्रों के मुंह में पानी ला दिया। आर्ट एंड क्राफ्ट ने देश के विभिन्न राज्यों की झलक प्रस्तुत की तो दास्तान ए गोई में वीरों की कथाओं ने जोश भरा। कहीं, कंप्यूटिंग के माध्यम से एनिमेटेड शॉर्ट मूवी दिखाई गई तो कहीं एमयूएन में वैश्विक परिचर्चा ने लोगों को झकझोरा। यह नजारा था डीपीएस कल्याणपुर के कल्चरल, लिटरेरी और स्पोर्ट्स इवेंट पैनोरमा का। इसमें देश की विविधता की झलक देखने को मिली।