फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Cyber Crime…आठवीं फेल नेता ने 20 राज्यों के 250 लोगों से ठगे 22 करोड़, कानपुर की साइबर टीम ने भोपाल से पकड़ा

कानपुर में सेना से सेवानिवृत्त कैंट निवासी विनोद कुमार को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 1.78 करोड़ ठग लिए। ठगी का सरगना भोपाल का आठवीं फेल रोहित सोनी है, जो राजनैतिक पार्टी का ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष है। इसने अपने साथियों के साथ मिलकर 20 राज्यों के 250 लोगों से 22 करोड़ ठगे हैं। कानपुर की साइबर टीम ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में बाकी तीन बैंक कर्मी हैं। कोई एमबीए करके प्राइवेट बैंक में क्लर्क का काम करता है, तो कोई बैंक में लोन रिकवरी एजेंट के रूप में काम करता है। पकड़े गए आरोपियों में होशंगाबाद निवासी अक्षय गुरु व मयंक मीणा,और मधुबनी बिहार का रहने वाला मनीष कुमार मंडल शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें