पनकी पुलिस ने शातिर अपराधी को ढोल बजाकर जिले की सीमा से बाहर कर दिया। शातिर पर पनकी थाने में पांच गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पनकी पुलिस ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत पनकी के रतनपुर कालोनी निवासी विवेक यादव के खिलाफ छह माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई की है।पुलिस ने क्षेत्र में ढोल नगाड़े बजा कर जिला बदर की कार्रवाई के आदेश की जानकारी दी।जिसके बाद आरोपी विवेक यादव को जिले की सीमा के बाहर किया गया। शातिर के खिलाफ आर्म एक्ट, एससीएसटी एक्ट,छेड़छाड़ ,मारपीट, जालसाजी और बलवा समेत गंभीर धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज थे।