फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री बालाजी हवनोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, प्रसाद वितरण किया गया

ऋषि आश्रम में गुरुवार को श्री बालाजी हवनोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भंडारे में दूर-दूर से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह आठ बजे सुंदर कांड का पाठ, 11 बजे हवन, दोपहर 12:30 बजे छप्पन भोग, एक बजे भजन कीर्तन और शाम चार बजे प्रसाद वितरण किया गया। हवनोत्सव में दूर दराज से कई विघ्न बाधा वाले लोग भी पहुंचे और हवन में शामिल होकर आहुतियां दी। कार्यक्रम में भाेलू महाराज, मथुरा प्रसाद, आयुष तिवारी, सुरेश, विमल यादव, दिनेश, राजेश गुप्ता गोल्डी व मिंटू वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें