कोआपरेटिव इस्टेट दादानगर औद्योगिक क्षेत्र की महिला उद्यमियों को उद्योग जगत की मुख्यधारा में लाने और नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने के तहत कोआपरेटिव इस्टेट वूमन इंटरप्रेन्योर विंग का शनिवार को गठन किया गया। पहली बैठक में पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए। रमन कपूर को अध्यक्ष, कुमकुम अग्रवाल, संध्या रानी गुप्ता, वंदना अरोड़ा और श्रुति टकरू को उपाध्यक्ष, कीर्ति बिजलानी को जनरल-सेक्रेटरी, मधु विरमानी को कोषाध्यक्ष, अर्चना अग्रवाल को प्रवक्ता पद पर नामित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष रमन कपूर ने कहा कि अनेक महिलाएं अब रोजगार की सृजनकर्ता बन रही हैं। और अपने प्रयासों से अपने परिवार, शहर और प्रदेश के आर्थिक विकास में सहभागी बन रही हैं। इस मंच के माध्यम से सभी उस महिला के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होंगी। जो उद्योग क्षेत्र में कदम रखना चाहती हैं। या पहले से कार्यरत हैं। प्रयास होगा कि नई महिला उद्यमी तैयार हों, नई-नई इकाइयां स्थापित हों और सब मिलकर अपने शहर के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने सभी उद्यमियों को अंगवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया। कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि संस्थान का औद्योगिक क्षेत्र में सदैव यह प्रयास रहा है कि नये-नये उद्योग विकसित हों। और जो उद्योग चल रहे हैं वो बिना किसी कठिनाई के निरंतर आगे बढ़ें। इस औद्योगिक क्षेत्र में महिला उद्यमियों का अनुपात बहुत ही कम है। इस अनुपात को कम करने के लिए ही महिला विंग की स्थापना का कदम उठाया गया है। इस मौके पर आकृति सक्सेना, अनीता सबलोक, अर्चना अग्रवाल, बलविंदर कौर, भारती बहल, चेतना पुरी, दया पंजाबी, कंचन कपूर, कंचन मूलचंदानी, मधुबाला गोयल, मंजू माहेश्वरी, मीनाक्षी चौरसिया, मीनू सिंह, मोहिता बहल, नंदिनी जैन, नेहा ईसरानी, पूनम सेठी, प्रीति अरोड़ा आदि मौजूद रहीं।