गुरुदेव चौराहा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में 7.06 करोड़ रुपये की लागत से टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण हो रहा है। यहां पर छात्र उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण ले सकेंगे। गुरुवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति जानी। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।