फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस नगर ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में शनिवार को फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मौके पर लगाए गए माइक को हटाने का प्रयास किया। इसको लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई। इसके बाद कांग्रेसियों ने हाथों में पोस्टर लेकर धरना शुरू कर दिया। पोस्टरों पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ नारे लिखे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ विरोध जताते हुए अपनी मांगें रखीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें