नगर के मरहला चौराहा से आजाद मार्ग होकर बदरका चौराहे जाजमऊ हाईवे तक बनीी ग्रीन बेल्ट की पीडब्ल्यूडी की ओर से शनिवार को साफ-सफाई कराई गई। एक्सईएन एचडी अहिरवार ने बताया कि साढ़े सात किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट में गंदगी की भरमार थी। विभागीय कर्मचारियों को लगाकर शनिवार को साफ-सफाई कराई गई। ग्रीन बेल्ट में कनेर, गेंदा समेत अन्य कई प्रजातियों के पौधे लगे हैं जिनकी सिंचाई का कार्य भी कराया गया।