फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर में घाटों की साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

संत निरंकारी मिशन की ओर से प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत रविवार को कई घाटों की साफ-सफाई की गई। स्वच्छ जल-स्वच्छ मन परियोजना के तीसरे चरण के तहत यह आयोजन सदगुरु माता सुदीक्षा महाराज के सानिध्य में पूरे देश की सभी शाखाएं कर रही है। इसका उद्देश्य जल संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है। शहर में मेंबर इंचार्ज मोहन छाबड़ा के मार्ग दर्शन में चारों शाखाओं (गोविंदनगर, श्यामनगर, पांडुनगर व कल्याणपुर) के सदस्यों ने आंबेडकरनगर नहर, नानाराव घाट, आनंदेश्वर मंदिर घाट व ब्रह्मावर्त घाट बिठूर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्वावर्त घाट पर विधायक अभिजीत सिंह सांगा, परमट के आनंदेश्वर घाट पर अपर श्रमायुक्त सौम्या पांडेय मौजूद रहीं। दिल्ली से पधारे संत एसएल गर्ग के संरक्षण में सेवादल के भाई-बहनों व मिशन के अनुयायियों ने अपना योगदान दिया। नदियों व घाटों के किनारे से पालिथीन, कूड़ा, पूजा सामग्री को सभी श्रद्धालुओं व सेवादल के सदस्यों ने एक स्थान पर एकत्र किया और काली पालीथीन में भरकर नगर निगम की गाड़ियों तक पहुंचाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें