खेल निदेशालय उप्र की जिला स्तरीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए। यहां क्राइस्ट चर्च ने सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी को नौ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच की शुरुआत क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद, उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल, पूर्व रणजी खिलाड़ी अरविंद सोलंकी ने परिचय प्राप्त कर की। सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी ने 15 ओवर में आठ विकेट पर 74 रन बनाए। टीम से वंश निगम ने 33 रन बनाए व गेंदबाजी में उत्कर्ष तिवारी, रजा व प्रियांशु ने दो-दो विकेट चटकाए।