देवांगना घाटी में बुधवार शाम एक युवती अपने किशोर दोस्त के साथ जंगल में घूमने गई थी। तभी तीन युवकों ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताकर युवती को धमकाया। दो युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के कब्जे से छूटने के बाद पुलिस को सूचना दी। एसपी, एएसपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मध्य प्रदेश के नयागांव की निवासी युवती (19) अपने दोस्त (17) के साथ बाइक से देवांगना घाटी पहुंची। पीडि़ता के अनुसार वे एयरपोर्ट के पीछे चट्टान पर बैठे थे। तभी बाइक से आए तीन युवकों ने उन्हें रोका और जंगल में आने का कारण पूछा। दो युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। घटना के बाद युवती और उसके दोस्त ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी के साथ बहिलपुरवा थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह पहुंचे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय, सीओ सिटी सत्येन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच की। युवती की तहरीर पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसओजी और कई थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों के स्केच बनवाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।