फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीतरगांव के कंपोजिट स्कूल तिवारीपुर के बच्चों ने देखा लखनऊ चिड़ियाघर व संग्रहालय

भीतरगांव ब्लाक के कंपोजिट स्कूल तिवारीपुर के बच्चों के लिए आज का दिन खुशियों और नई जानकारियों से भरा रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का आदेश पाकर स्कूल की प्रधानाध्यापिका आराधना मौर्य ने एक सराहनीय पहल की। उन्होंने अपने निजी खर्च पर बच्चों को राजधानी लखनऊ की चिड़ियाघर की सैर कराई। बच्चों ने शेर, बाघ और रंग-बिरंगे पक्षियों को करीब से देखा, जिससे उनके भीतर प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिज्ञासा जगी। संग्रहालय में रखी प्राचीन मूर्तियों और ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर बच्चे रोमांचित हो उठे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें