प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ और भारी भीड़ को देखते हुए चित्रकूट जिले की सीमा पर श्रद्धालुओं के वाहनों को रोक दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें वाहनों को रोकने के लिए लगी हुई हैं। साथ ही, भक्तों को समझाकर वापस भेज रही है।वहीं जाम में फंसे श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं।