नवीन गंगा पुल पर शनिवार की शाम एक कार खराब होने से सात से 8:30 बजे तक डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जाम के कारण कानपुर और शुक्लागंज छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। पुल से लेकर राजधानी मार्ग पोनी रोड तिराहे के बीच भी जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने खराब कार को हटवाया, तब जाम खुल सका।