फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास के आदर्शों पर चलने का आह्वान, धूमधाम से मनाई गई जयंती

संत रविदास की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। सीताराम कॉलोनी स्थित पंचशील बुद्ध विहार और रविदास नगर स्थित रविदास पार्क में संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संत के बताए आदर्शों पर चलने के लिए कहा गया। वहीं, कई अन्य जगह भी कार्यक्रम कर याद किया गया। पंचशील बुद्ध विहार पार्क में मुख्य अतिथि पूरन दादा ने संत रविदास की प्रतिमा की आरती करने के बाद माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज से अंध विश्वास दूर करने में महती भूमिका निभाई। वहीं रविदास नगर स्थित रविदास पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गईं। इस अवसर पर राजेंद्र गौतम, संतराम, रमाकांत, पुत्तन लाल, अमन गौतम, मकेश गौतम, केडी बाबू, देवीचरण, एमएल कुरील, श्याम बिहारी, रेखा गौतम, मालती, राजकुमारी व माधुरी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें