योगी सरकार के कद्दावर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान कल सोमवार को भीतरगांव इलाके में एक कार्यक्रम में सिरकत करने आ रहे हैं। इसके बाद उमरी स्थित महर्षि डीबीएल इंटर कॉलेज के वार्षिक उत्सव में भी सम्मिलित होंगे। इसकी जानकारी मिलते ही उनके कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। उनके आगमन को लेकर तैयारी की जा रही है। अनुमान है कि कल ब्लॉक मुख्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं जिसके चलते साफ-सफाई कराई गयी।