कानपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। इससे पहले सीएम ने पीएम के जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए की जनसभा स्थल पर आने वाले लोगों को किसी भी तरीके की कोई समस्या ना हो। वहीं] ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान बड़ी चूक फिर सामने आई। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर प्रधानमंत्री के लिए तैयार किए गए हेलीपैड पर उतर गया। वहीं, एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ट्रायल लैंडिंग कर रहे थे। मुख्यमंत्री के लिए अलग हेलीपैड तैयार किया गया था। स्वागत के लिए सभी अधिकारी भी मुख्यमंत्री के लिए तैयार हेलीपैड पर खड़े थे। गलत हेलीपैड में उतरने पर अधिकारियों के हड़कंप मच गया।