पनकी पुलिस ने बीटेक छात्र से लैपटॉप मोबाइल और नकदी लूटने वाले पांच शातिरों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। शातिरों ने सवारी बनकर छात्र के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। गिरोह में एक लड़की भी शामिल है। आरोपियों के पास से लूटा गया सामान भी बरामद हुआ है।