कानपुर में बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 24 अक्तूबर को डीएवी डिग्री कॉलेज में मतदान होना है। कुल 99 प्रत्याशी मैदान में है और 6516 मतदाता हैं। एल्डर्स कमेटी और पुलिस प्रशासन जहां मतदान की तैयारी में जुटा है वहीं मतदान से पूर्व आखिरी दिन सुबह से ही आज प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।