फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में हुई बालक की मौत, 'पुलिस अंकल इसी गाड़ी ने मेरे भाई को टक्कर मारी थी' कहकर रो पड़ी बहन

बिठूर में शनिवार को हुए सड़क हादसे के बाद जब बिठूर पुलिस ने कुरसौली निवासी मृतक आदर्श (9) की बहन नम्रता को सीसीटीवी फुटेज दिखाया तो ब्राउन ग्रे रंग की डीसीएम को देख नम्रता बोली "पुलिस अंकल इसी गाड़ी ने मेरे भाई को टक्कर मारी थी, ये बहुत तेज चला रहा था "इतना कह वह फफक कर रो पड़ी। शनिवार दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी होने आदर्श और नम्रता अपनी अपनी साइकिल से घर वापस लौट रहे तभी कुरसौली टिकरा मार्ग पर भाटिया गेस्ट हाउस से पहले तेज रफ्तार डीसीएम ने आदर्श को टक्कर मार दी थी जिसमे आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई थी।मामले में थानाप्रभारी बिठूर इंस्पेक्टर प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया सीसीटीवी फुटेज और सूत्रों के आधार डीसीएम और चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें