फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली करने गए किशोर का शव नाले में पड़ा मिला

घाटमपुर थाना क्षेत्र के कठेठा गांव में शनिवार को छुट्टा पशुओं से खेत की रखवाली करने गए किशोर का शव खेत के पास नाले में पड़ा मिला। उसका गला उसी के लोवर के नाड़े से कसा था। जीवित होने की आस में परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है, नहीं किसी पर शक जताया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कठेठा निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उनका इकलौता बेटा प्रतीक उर्फ कृष्णा (15) बरौली स्थित आजाद इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। शनिवार को वह घर से आधा किमी दूर खेत में छुट्टा जानवरों से खेत की रखवाली करने गया था। काफी देर तक घर न लौटने पर वह खेत पर पहुंचे, वहां खेत के बगल में नाले में बेटे का शव पड़ा मिला। प्रतीक का गला उसी के लोअर के नाड़े से कसा हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर एसीपी कृष्ण कांत भी घटनास्थल पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की है। परिजनों ने बताया कि किशोर दो बहनों राधा (18) व सोना (17) का इकलौता भाई था। मौजूदा समय मां सारिका अपने मायके धरमंगद सरसौल गई हुई है। पिता ने किसी पर शक नहीं जताया है। एसीपी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें