भीतरगांव कस्बे के कंश मेला मैदान में हाई मास्क लाइट लग जाने से देर रात तक सब्जी बाजार में चहल-पहल होने लगी है। मालूम हो कि क्षेत्रीय विधायक अभिजीत सिंह सांगा की पहल के बाद मैदान के बीचों बीच 50 फीट ऊंचे पोल पर हाई मास्क लाइट लगाई गई है। जिससे देर रात तक साप्ताहिक बाजार में चहल-पहल बनी रहती है और कंस मैदान में भी चारों तरफ रोशनी रहती है।