फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नानामऊ तिराहे पर बैरिकेडिंग, कांवड़ यात्रा के चलते भारी वाहनों की एंट्री बंद

सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए बिल्हौर थाना क्षेत्र के नानामऊ तिराहे पर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों की आवाजाही सोमवार रात 12 बजे तक प्रतिबंधित कर दी गई है। पुलिस ने बांगरमऊ होते हुए लखनऊ की ओर जाने वाले ट्रकों और डंपरों को सड़क किनारे खड़ा कराकर बैरिकेडिंग की है, ताकि कांवड़ मार्ग पर किसी प्रकार का व्यवधान न हो। मौके पर पुलिसकर्मी लगातार तैनात रहकर यातायात का संचालन कर रहे हैं। आवश्यक सेवाओं से जुड़े और छोटे वाहनों को जरूरत के अनुसार निकाला जा रहा है, जबकि भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें