गिरवां थाना पुलिस ने सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे युवकों पर कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर चालान किया। थाना पुलिस को सोशल मीडिया पर 15 फरवरी को कुछ युवकों द्वारा दोपहिया वाहन से खतरनाक स्टंट का वीडियो संज्ञान में आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और वाहन का चालान करते हुए उसे सीज कर दिया। बाद युवकों के परिजनों को थाना बुलाकर उन्हें चेतावनी दी गई।