कानपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी के मौके पर पूरे अदब और एहतराम के साथ सोमवार को शहर में जुलूस निकाला गया। जुलूस परेड से निकलकर बेकनगंज, कंघी मोहाल, दादामियां से रामनारायण बाजार होते हुए फूलबाग में मुकम्मल हुआ। रविवार शाम से ही जश्न-ए-चिरागां के मौके पर पूरा शहर रोशनी से जगमगाया।