फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़ में एआरटीओ की कार्रवाई, स्कूली वैन व ट्रक किया सीज

एआरटीओ सेकंड आलोक कुमार ने मंगलवार सुबह कस्बा साढ़ क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर एक स्कूली वैन और एक ट्रक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान एक स्कूली वैन में क्षमता से अधिक बच्चे भरे हुए पाए गए, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक था। एआरटीओ ने तत्काल प्रभाव से वैन को सीज कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद एक ट्रक को भी नियमों की अनदेखी के आरोप में सीज किया गया। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि एआरटीओ की कार्रवाई के बाद दोनों वाहनों को साढ़ थाने में लाकर खड़ा करा दिया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें